अनिंदर सिंह नॉटी सेब आंदोलन में अगुवाई करते हुए शिमला में हुए गिरफ्तार

संयुक्त किसान मंच के बैनर तले सेब बागवानों और किसानों जो आंदोलन 5 अगस्त को शुरू किया था उसी आंदोलन के अगले पड़ाव में हजारों की संख्या में सेब बागवानों न हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर शिमला में प्रदर्शन किया और जेल भरो आंदोलन किया, इस आंदोलन के अगुवाई कर रहे प्रमुख चेहरों में अनिन्दर सिंह नॉटी आम आदमी पार्टी के किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष हैं, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञात रहे की अनिंदर सिंह नॉटी आज के समय में हिमाचल का बड़ा किसान नेता का चेहरा है पूर्व में भारतीय किसान यूनियन के हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा दिल्ली में किसान आंदोलन में हिमाचल की तरफ से अगवाई भी कर चुके हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर बने संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *