श्री पांवटा साहिब — मेरा गाँव, मेरा देश एक सहारा संस्था एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे महादेव कोचिंग अकादमी, परशुराम चौक, पांवटा साहिब में नशा मुक्त अभियान के तहत सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, कोचिंग अकादमी के छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग एकजुट होकर नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करना तथा उन्हें नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में संस्था के निदेशक डॉ. अनुराग गुप्ता, अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संजीव कुमार, महादेव अकादमी के डायरेक्टर तरुण खन्ना, शिवानी ठाकुर सहित अन्य स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे।

