राइट न्यूज हिमाचल/सिरमौर
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सिविल अस्पताल सराहां में डॉक्टरों के रिक्त पदों को लेकर चिंता जताते हुए एसडीएम पच्छाद को एक ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने बताया कि इस अस्पताल पर करीब 30 पंचायतों की जनता की स्वास्थ्य सेवाओं की निर्भरता है, लेकिन वर्तमान में अस्पताल डॉक्टरों से खाली पड़ा है। इस कारण क्षेत्र की आम जनता को इलाज के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए ताकि लोगों को उनके ही क्षेत्र में समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
रीना कश्यप ने इस मुद्दे को जल्द स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष भी उठाने का आश्वासन दिया है।

