राईट न्यूज ब्रेकिंग – अब ईओ सुधारेगे नगर पालिका की दशा। ईओ ने तरेरी भवे। नपा कर्मियो में हडकम्प

राईट न्यूज ब्रेकिंग – अब ईओ सुधारेगे नगर पालिका की दशा। ईओ ने तरेरी भवे। नपा कर्मियो में हडकम्प

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

अब मौज मस्ती के दिन तो लद लिए। नगर पालिका मे बतौर ईओ कार्यभार सम्हालने वाले नायब तहसीलदार रणजीत सिंह बेदी ने अपने अनुभवो का इस्तेमाल करते हुए। नगर पालिका की दशा और दिशा सुधारने हेतु उचित कदम उठाने शुरू कर दिए है साथ ही आम जन मानस के कार्यो को बरीयता के आधार पर किया जा रहा है। ताकि जनता परेशान ना हो।

कार्यभार सम्हाले ईओ ने सर्व प्रथम गुरू गोविन्द सिंह पार्क का जीर्णोद्धार द्रुत गति से करवा दिया इसके बाद स्थानीय लोगो की सुविधा के लिये यमुना पाथ वे पर बैठने के लिये बैच लगवा दिए गये है।

साथ ही नगर पालिका कर्मियो की मौज मस्ती के दिन लग रहा है अब लदनेवाले हैं। सफाई कर्मियो सहित अन्य सभी ब्रान्च को सख्त आदेश प्रदान कर दिए है। इसके अलावा लिस्ट मांग ली गयी है कि कौन कौन सी दुकाने सबलेट की गयी है। सूत्र बता रहे कि कुल दुकानो में से अभी तक लगभग 27 दुकाने नगर पालिका की सबलैट की गयी है। जिनमे मोटी चांदी कुछ लोग कूट गये।

इसके अलावा छुटिट्यो का रजिस्टर भी शीघ्र ही लगा दिया जाऐगा। ज्ञात हो कि बीते कई वर्षो से छुट्टियो का कोई अता पता ही नही होता था। जिससे क्लैरीकल स्टाफ की मिली भगत से अधिकांशतया कर्मी फरलो पर चले जाया करते थे और एक सादे कागज पर छुट्टी का प्रार्थना पत्र तब तक रहता था जब तक कर्मी वापस ना आ जाऐ जिसकी ​किसी भी रजिस्टर में ऐन्ट्री तक नही होती थी।

पता तो यहां तक भी चल रहा है कि लगभग एक सौ से अधिक सफाई कर्मी नगर पालिका द्धारा लगाए गये है किन्तु कौन कहां है कहंा नही किसी का कोई अता पता नही है जिसके लिये ईओ ने उचित कदम उठाने शुरू कर दिए है।

इतना ही नही दो दो जगह का कार्य भार सम्हालने के बाद नायब तहसीलदार / कार्यकारी अधिकारी के चेहरे पर शिकन तक नही है। किसी भी व्यक्ति का काम नही रूक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *