पांवटा साहिब — वार्ड नम्बर 3 में महिला प्रत्याषियो में जोरदार मुकाबला हो रहा है। यहां बीते रोज व्यापार मण्डल के प्रधान अनिन्दर सिंह नौटी के चुनाव प्रचार में उतरते ही हवा ने अपना रूख मोड लिया है। अब हवा राजविन्दर कौर के घर की ओर हो चली है यानि कि हवा का रूख ही बदल गया है।

बतादे कि अनिन्दर सिंह नौटी व्यापार मण्डल के प्रधान है साथ ही राजविन्दर कौर बहुत ही सच्ची और धार्मिक महिला है साथ ही ईमानदारी की मिसाल भाी मानी जाती है। बहुत ही नेक महिला ने नामाकन भर वार्ड के लोगो की मंशा पूरी करने को नामांकन भर चुनावी मैदान में कूद पडी है। एक भारी जन समुदाय राजविन्दर कौर के साथ हो लिया है । इधर नौटी ने मात्र एकफोटो खिचवाकर हवा का रूख ही बदल दिया है। साथ ही नौटी ने प्रचार की कमान भी सम्हाली और वोट भी राजविन्दर कौर के पक्ष में मांगे।
यह भी ज्ञात रहे कि नौटी बहुत ही सुझले राजनैतिक व्यक्ति है और वर्तमान में जिस प्रकार पूरे शहर का प्रतिनिधित्व बडी ही सादगी और सकारात्मक सोच के साथ कर रहे है उनका राजविन्दर कौर के साथ खडा एक अप्रत्याषित परिणाम की ओर इशारा कर रहा है।

