पांवटा साहिब के राजेंद्र शर्मा ने शॉटपुट में हिमाचल को दिलाया स्वर्ण

पांवटा साहिब के राजेंद्र शर्मा ने शॉटपुट में हिमाचल को दिलाया स्वर्ण

राईट न्यूज / हिमाचल

पांचवीं राष्ट्रीय मास्टर गेम्स में प्रदेश के सिरमौर के पांवटा साहिब के राजेंद्र शर्मा ने हिमाचल को शॉटपुट (गोला फेंक) में स्वर्ण और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक दिलाया। उन्होंने 9.15 मीटर गोला फेंककर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। आप को बता दें राजेन्द् शर्मा पेशे से वकील है इससे पहले वर्ष 2019 में इटली में अंतरराष्ट्रीय मास्टर गेम्स में भी वह देश को कांस्य पदक दिला चुके हैं। इस बार राजेंद्र ने राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक जीते। हैदराबाद में पांचवीं आल इंडिया मास्टर गेम्स गुरुवार से शुरू हुई। हिमाचल प्रदेश से एथलेटिक्स सहित हॉकी और वॉलीबाल में 40 खिलाड़ी इसमें में भाग ले रहे हैं।

आप को बता दें राजेन्द् शर्मा पेशे से वकील है एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता अजय शर्मा ने राजेंद्र शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर स्पर्धा के शॉटपुट वर्ग में हिमाचल प्रदेश की तरफ से राजेंद्र शर्मा ने 9.15 मीटर गोला फेंककर स्वर्ण जीता और 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अब तक वह अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *