मिलवां में चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबाेचा आराेपी

मिलवां में चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे दबाेचा आराेपी

राइट न्यूज हिमाचल

ठाकुरद्वारा पुलिस ने मिलवां क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को 6.03 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस काे यह सफलता गश्त के दाैरान मिली है। जानकारी अनुसार ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ गत रात सरकारी अनाज मंडी मिलवां की ओर गश्त कर रहे थे। इस दौरान मंडी की ओर से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया।

इस दाैरान उसने हाथ में पकड़ी वस्तु रास्ते के किनारे फैंक दी। पुलिस ने स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में जब फैंकी गई उस वस्तु की जांच की तो उसमें से 6.03 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सुमित सिंह (21) निवासी छोटा बहरामपुर, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *