राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान प्रदान किए, हिमाचल की धर्मो देवी को भी किया सम्मानित

राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान प्रदान किए, हिमाचल की धर्मो देवी को भी किया सम्मानित

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

बीते दिन दिल्ली के विज्ञान भवन में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान समारोह मे जल संरक्षण में जुटी महिलाओं को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। इसके तहत उन्होंने दो श्रेणियों में 18-18 पुरस्कार प्रदान किए। इसमें राष्ट्रपति ने जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और जल शक्ति अभियान से जुड़ी 18 महिलाओं को सम्मानित किया।

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के वन सर्किल नाहन के अंतर्गत आने वाले वन मंडल पांवटा साहिब व टाटा ट्रस्ट की हिम्मोत्थान सोसायटी के माध्यम से पांवटा साहिब के धौलाकुआं-नौरंगाबाद वन क्षेत्र में किए गए जल संरक्षण के कार्यों के लिए वन विकास समिति नौरंगाबाद को जल शक्ति अभियान के तहत स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। समिति की अध्यक्ष बहाती बिरादरी से ताल्लुक रखने वाली धर्मो देवी ने राष्ट्रपति के कर कमलों से सम्मान ग्रहण किया। गौरतलब है कि टाटा ट्रस्ट द्वारा कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के अधीन पांवटा वन मंडल के नौरंगाबाद वन क्षेत्र में जल संरक्षण के कार्य प्रायोजित किए गए थे। इन कार्यों को वन मंडल पांवटा साहिब के स्टाफ व हिम्मोत्थान सोसायटी की देखरेख में क्षेत्र में इस कार्य के लिए बनाई गई वन विकास समिति के माध्यम से किया गया।

जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने 256 जिलों के 1375 ब्लॉक से शुरु जल संरक्षण के देश के 700 जिलों तक पहुंचने की जानकारी साझा की।इसके अलावा उन्होंने है, पिछले कैच द रैन अभियान और आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत काल में हर जिले में 75 अमृतसर अमृत सरोवरों का निर्माण की जानकारी दी।

सम्मान मिलना उपलब्धि

सरिता कुमारी, वन अरण्यपाल, नाहन वृत्त ने कहा कि वन मंडल पांवटा साहिब व टाटा ट्रस्ट की हिम्मोत्थान सोसायटी के माध्यम से पांवटा साहिब के धौलाकुआं-नौरंगाबाद वन क्षेत्र में किए गए जल संरक्षण के कार्यों के लिए वन विकास समिति नौरंगाबाद को जल शक्ति अभियान के तहत स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। अन्य लोगों को भी इस तरह के कार्य में आगे आना चाहिए। जल संरक्षण की दिशा में यह एक बेहतरीन प्रयास है।

इन्हें मिला सम्मान⬇️

पुरस्कार पाने वालों में हिमाचल की धर्मो देवी, उत्तर प्रदेश की नीलम देवी, शारदा देवी, उत्तराखंड की कविता देवी, निकिता चौहान, पंजाब की हरजिंदर कौर, बिहार की बबीता गुप्ता, गोवा की रसिका आर खांड पार्कर, ओडिशा की सलिला जैना, झारखंड की मुन्नी देवी, पार्वती देवी, मध्यप्रदेश की जल सखी अनिता चौधरी, राजस्थान की गायत्री देवी और तमिलनाडु की के आशा को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *