राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: हरियाणा कांग्रेस के 31 MLA शिमला शिफ्ट, भारी पुलिस बल तैनात

राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: हरियाणा कांग्रेस के 31 MLA शिमला शिफ्ट, भारी पुलिस बल तैनात

राइट न्यूज हिमाचल

हरियाणा में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। पिछले चुनावों में क्रॉस वोटिंग का कड़वा अनुभव झेल चुकी कांग्रेस इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है। अपने कुनबे को एकजुट रखने के लिए पार्टी ने ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’ का सहारा लेते हुए अपने 31 विधायकों को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचा दिया है।

शुक्रवार देर रात सभी विधायकों को शिमला के कुफरी स्थित एक निजी होटल में ठहराया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।भारी पुलिस बल की निगरानी में ‘ऑपरेशन शिफ्टिंग’विधायकों की सुरक्षा का घेरा इतना सख्त है कि हिमाचल सीमा में प्रवेश करते ही सोलन पुलिस ने कमान संभाल ली थी। इसके बाद शिमला पुलिस ने सुरक्षा का जिम्मा लिया। विधायकों को दो पुलिस पायलट और दो एस्कॉर्ट वाहनों की निगरानी में तीन टेंपो ट्रैवलर और पांच वीआईपी गाड़ियों के काफिले में लाया गया। कुफरी के होटल रेडिसन को एक तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

बाहरी व्यक्तियों और मीडिया के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। शनिवार सुबह हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी रणनीतिक चर्चा के लिए होटल पहुंचे।वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और चुनावी रणनीतिहोटल में विधायकों के साथ हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के शीर्ष नेता लगातार विधायकों के साथ बैठकें कर रहे हैं ताकि मतदान प्रक्रिया और अनुशासन को लेकर कोई चूक न हो।

16 मार्च को अग्निपरीक्षाबता दें कि हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। कांग्रेस का लक्ष्य अपने सभी वोटों को सुरक्षित रखना है ताकि विपक्षी खेमे की सेंधमारी की कोशिशों को नाकाम किया जा सके। चुनाव वाले दिन ही सभी विधायक शिमला से सीधे चंडीगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *