हिमाचल में जल्द होगी पटवारी भर्ती, भरें जाएंगे 800 पद- यहां जानिए पूरी डिटेल

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में पटवारियों के 800 पद शीघ्र भरे जाएंगे। यह बात उन्होंने शनिवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान रैहन में पत्रकारों से बातचीत में की। बता दें कि प्रदेश में पटवारी की कमी से राजस्व विभाग लंबे समय से जुझ रहा है।

800 पदों पर जल्द होगी भर्तीजगत नेगी ने बताया कि प्रदेश में 800 पदों पर ये भर्ती जल्द ही होगी। वहीं उन्होंने बताया कि लोगों के राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विभाग में राजस्व अदालतें स्थापित की गई हैं। इसमें म्यूटेशन, पार्टीशन और डिमार्केशन जैसे मामलों का फास्ट ट्रैक पर समाधान किया जाएगा।

प्रदेश के कुछ जिलों में सेटलमेंट का कार्य चल रहा है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।बागवानी क्षेत्र में होगा बेहतर कामवहीं, मंत्री जगत नेगी ने बताया कि प्रदेश के सब ट्रॉपिकल क्षेत्र में लगभग 1292 करोड़ रुपये के शिवा प्रोजेक्ट के तहत 6000 हेक्टेयर भूमि पर बागवानी विकसित की जाएगी। इससे लगभग 15,000 परिवारों को लाभ होगा, और यह प्रोजेक्ट आर्थिक दृष्टि से क्षेत्र के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा।राजस्व विभाग में सुधार करेगी सरकारइधर, मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

अब राजस्व नियमों में सुधार किया गया है, और रेवेन्यू एक्ट में भी कई नए प्रावधान जोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व तकसीम आदि का काम निर्धारित समय में पूरा करना होगा, जिसके लिए छह महीने का समय तय किया गया है। यदि इसमें अधिक समय लगेगा, तो विभागीय अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।इस अवसर पर मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित में काम कर रही है और उन्हें समय पर समाधान प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ कई अन्य प्रमुख लोग भी मौजूद थे, जिनमें राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, मुख्य उप सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन, और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *