Paonta Sahib: राजेश चौधरी ने दी एस आर सी हिमाचल रगबी को किट

Paonta Sahib: राजेश चौधरी ने दी एस आर सी हिमाचल रगबी को किट

अस्मिता रगबी लीग हरिद्वार को किया टीम को रवाना

राइट न्यूज हिमाचल

सिरमौर जिला के विकासखंड पोंटा साहिब के कोटड़ी व्यास स्पोर्ट्स क्लब के ग्राउंड मे आज 3दिवसीय कैंप के बाद एस आर सी हिमाचल की रगबी टीम को युवा समाजसेवी राजेश चौधरी ( राजेश मोबइल गैलरी माजरा) ने टीम को 08 सितम्बर को उत्तराखंड के हरिद्वार रोशना बाद स्टेडियम मे रगबी अस्मिता लीग टूर्नामेंट मे भाग लेने हेतु किट व अपना आशीर्वाद दे कर रवाना किया उन्होंने बताया की हर एक व्यक्ति, बच्चों को खेल खेलना चाइये जिससे हम फिट रहेंगे व नशे से भी बच सकेंगे वही टीम मे स्नेहा, महक, नंदिता, अंकिता, जोया, रितिका, आँशु, कोमल दीपिका, स्नेहा चौधरी, आदी खिलाड़ियों ने समाजसेवी राजेश चौधरी का इस नेक काम हेतु धन्यवाद किया. के. बी क्लब के कोच श्री धर्मेंद्र चौधरी टीम के कोच श्री सुधीर व मैनेजर रूबी चौधरी एस एम सी कोटडी व्यास के अध्यक्ष श्री मान सिंह ने भी समाजसेवी राजेश चौधरी को किट स्पोंसर व टीम को रवाना करने के लिए आशीर्वाद हेतु धन्यवाद दिया!राजेश चौधरी पहले भी कोटड़ी व्यास के खिलाड़ियों हेतु हमेशा प्रोत्साहन करते रहे है!धर्मेंद्र चौधरी बताया की पिछले वर्ष हमारी सीनियर रगबी टीम ने ब्रोन्स मैडल व जूनियर टीम ने गोल्ड मैडल व 51000 की राशि इनाम मे प्राप्त की थी इसके लिए रगबी संघ सिरमौर हिमाचल प्रदेश व सभी खिलाडी बधाई के पात्र है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *