अंबाला का कबूतर बाज पांवटा साहिब पुलिस ने पकड़ा

अंबाला का कबूतर बाज पांवटा साहिब पुलिस ने पकड़ा

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को कबूतर बाजी के केस में गिरफ्तार कर 5 दिन का पुलिस रिमांड भी ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब से लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का एक मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है इस व्यक्ति का नाम रमनदीप सिंह निवासी अंबाला(हरियाणा) बताया जा रहा है।

आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ता पूर्ण चौधरी ने बताया कि आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर कई लोगों से पैसे ठगे गए हैं आरोपी ने ऑस्ट्रेलिया में ड्राइवर का काम दिलवाने को लेकर वीजा लगवाने का वादा किया था इसके लिए प्रदीप कुमार से करीब 9.25 लाख रुपए खाते में और 2.83 लाख रुपए नगद लिए, पूर्ण सिंह से 1.27 हजार खाते में और 1.85 लाख नगद लिए वही संजीव कुमार से 5.24 खाते में और ₹27500 नगद लिए गए।

वही इस पूरे मामले को लेकर एएसआई कृष्ण भंडारी ने जांच शुरू कर दी है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है इस बारे में डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 5 दिन पुलिस रिमांड मिला है उन्होंने बताया कि इस तरह के और भी कई मामले हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की ठगी के मामले सामने आते रहते हैं लेकिन लोग भी बिना छानबीन किए और बिना रजिस्टर्ड कंपनी के इन कबूतर बाजो के जाल में फंस कर अपनी खून पसीने की कमाई को गवा देते हैं उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर बच्चों को विदेश भेजना है या खुद विदेश जाना है पूरी जांच करने के बाद रजिस्टर्ड कंपनियों के माध्यम से ही विदेश बच्चों को भेजा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *