राईट न्यूज़ / पांवटा साहिब
नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नम्बर 1 बद्रीपुर, भाटांवाली से निर्मल कौर ने 745, पिंकी देवी ने 183 मत प्राप्त किये जिसमें निर्मल कौर ने 562 वोट से निकाय चुनाव में सब से बड़ी विजय प्राप्त की। वार्ड नम्बर 2 भूपूर-केदारपुर से करमबिंदर सिंह को 87, दीप सिंह 504, राय चन्द को 225 मत प्राप्त हुए जिसमें दीप सिंह को 279 मतों के साथ विजय घोषित किया गया। वार्ड नम्बर 3 बद्रीपुर में अमनदीप कौर 120, मोनिका शर्मा 125, राजरानी 526 राजविन्द्र कौर 115 जिसमें राजरानी को 401 मतो से विजयी घोषित किया गया। वार्ड नम्बर 4 तारूवाला से दीपा शर्मा ने 645 , जबकि सरला शर्मा ने 454 मत प्राप्त किये जिसमे दीपा शर्मा ने 191 मतो से विजय प्राप्त की।
वार्ड नम्बर 5 शमशेरपुर से अंजना भण्डारी को 446, नेहा 239, व सुमित्रा ने 33 मत प्राप्त किये जिसमें अंजना भण्डारी ने 207 मतो से विजय प्राप्त की। वार्ड नम्बर 6 बाईपास से रविन्द्र पाल सिंह ने 629, सुशील कुमार को 540 व हरविन्द्र कौर ने 164 मत प्राप्त किये जिसमें रविन्द्र पाल सिंह ने 89 मतो से विजय प्राप्त की। वार्ड नम्बर 7 हॉस्पिटल से ओम प्रकाश कटारिया ने 384 व श्याम लाल ने 298 मत प्राप्त किये जिसमें ओम प्रकाश कटारिया ने 86 मतो से विजय प्राप्त की। वार्ड नम्बर 8 बस स्टैड से रोहताश नागिया ने 358 जबकि संजय सिंघल ने 351 मत प्राप्त किये जिसमें रोहताश नागिया ने 7 वोट से विजय प्राप्त की।
वार्ड नम्बर 9 काहार बस्ती से कविता रानी 32, मीनू गुप्ता 392, सुदेश 345, रेनू डोगरी को 292 मत प्राप्त हुए जिसमें मीना गुप्ता ने विजय प्राप्त की।
वार्ड नम्बर 10 देवी नगर कृपाल शीला से अलीम खान ने 100, इन्द्रजीत सिंह 377, हेमा कुमारी 355, मधुकर डोगरी ने 387 मत प्राप्त किये जिसमें मधुकर डोगरी ने 10 मतो से विजय प्राप्त की। वार्ड नम्बर 11 देवी नगर से नीरज गर्ग 435, राजेन्द्र सिंह को 624 मत प्राप्त हुए जिसमें राजेन्द्र सिंह ने विजय प्राप्त की। वार्ड नम्बर 12 शुभखेडा से इन्दिरा चौहान 482 जबकि ममता ने 531 मत प्राप्त किये जिसमें ममता ने 49 मतो से विजय प्राप्त की। वार्ड नम्बर 13 हिरपुर से कविता शर्मा 156, सध्या बुडाथोकी 99, सीमा देवी 570 व संगीता देवी ने 265 मत प्राप्त किये जिसमें सीमा को 305 मतों से विजय घोषित किया गया।