पांवटा साहिब:पूर्व विधायक के विरोध मे हुई बड़ी जन सभा, कार्यकर्ता दिखे नाराज

पांवटा साहिब:पूर्व विधायक के विरोध मे हुई बड़ी जन सभा, कार्यकर्ता दिखे नाराज

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी घमासान होने लगा है। मंगलवार को अल्पसंख्यक समुदाय व कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने एकस्वर में पूर्व विधायक किरनेश जंग का विरोध जताते हुए पार्टी सुप्रीमो से पूर्व विधायक को टिकट नहीं देने की मांग की गई

पांवटा साहिब के विश्राम गृह के प्रांगण मे पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक अवनीत सिंह लाम्बा के संचालन में हुई। बैठक में पूर्व विधायक पर कई आरोप लगाते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस बार टिकट नहीं देने की बात से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। कहा कि अगर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इन्हें टिकट देती है तो जोरदार विरोध करेंगे। बैठक शमशेर अली ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश व जिलास्तर के सभी लोगो की एक ही मांग है कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल रखते हुए पार्टी को टिकट का आवंटन करना चाहिए।

एक कार्यकर्ता तो इतना गुस्से में बोल गए कि पूर्व विधायक किरनेश जंग जनता एवं कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा नहीं उतर सके। वह 15 दिन तक लगातार उन्हें फोन करते रहे लेकिन उन्होने फोन नही उठाया अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होने ने कहा अपने शोक के लिए राजनीति करने वालों को नही बल्कि सेवा भावना रखने वाले को टिकट मिलना चाहिए। उन्होने अवनीत सिंह लाम्बा के पक्ष मे कार्यकर्ताओं से अपील भी की और शीर्ष नेतृत्व से अवनीत सिंह लाम्बा के लिए टिकट की मांग भी कर डाली।

कांग्रेसी मुस्लिम नेता शमशेर अली ने कहा जो लोग कभी पार्टी के थे ही नही जो हमेशा पार्टी कैंडिडेंट के खिलाफ चुनाव मे उतरे हैं। ऐसे लोगों को टिकट मिलने से पार्टी को चुनाव में परेशानी हो सकती है। पूर्व विधायक ने अपने व्यवहार से जनता और कार्यकर्ता को नाखुश किया है। 2017 मे 13000 से अधिक वोटो से चुनाव हारने के बाद एक बार भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक नही की। मंडल अध्यक्ष को भी कई बार कार्यकर्ताओं की भावनाओ से अवगत करवाया लेकिन उन्होने भी कभी इस और ध्यान नही दिया। सभा मे हरप्रीत सिंह रत्न ने भी अपने लिए आशीर्वाद मांगा और कहा इस बार उन्हें मौका दिया जाए।

अवनीत सिंह लाम्बा ने अपने संबोधन में कहा हमे मण्डल अध्यक्ष द्वारा अपनी बात कहने के लिए मंच ही नही दिया जाता। वही खुद को सर्वासर्वी समझते हैं। जिस से पार्टी को नुकसान हुआ है। आज हमे इस लिए अलग से बैठक बुलानी पड़ी ताकी हम अपनी बात रख सके। हम सब को मिल कर चलना होगा। ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके। पार्टी टिकट किसी को भी दे हम उसके साथ चलेंगे। अगर टिकट हारने वालो की बजाए नए कैंडिडेट को मिले तो हम हर तरह से दिल से साथ चल पाएंगे।

शमशेर अली काशमी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री ने पांवटा का बहुत विकास किया है जगह-जगह चहेतो के हेड पंप लगा दिए अपने खासम खास को ही ठेके दिए रहे हैं बिजली के बुरे हाल है हमें तो यह समझ नहीं आता कि इनका विकास इसे कहते हैं या किसी व्यक्ति को कहते हैं बद्रीपुर से तारूवाला सड़क कम गड्ढे ज्यादा है हॉस्पिटल में रेफर ज्यादा होते हैं और इलाज कम होता है सिंचाई नहरे सूख चुकी है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

इस मौके पर ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान चरनजीत सिंह चन्नी, पार्षद रविंदरपाल सिंह खुराना, राजेश राणा, गुरदेव सिंह विर्दी, बलराज चौधरी, कमलजीत सिंह बंगा , पूर्व पार्षद कर्मवीर, जगदीश चौधरी, महेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह , हरदीप सिंह , वसीम अहमद, विपिन भगत, प्रदीप सिंह, परविंदर सिंह बिट्टू, किरपाल सिंह धीमान, शोखत अली, अमरजीत, राजेश, फिरोज खान, साबिर, मंजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, धर्मपाल, शेर सिंह नेगी, बॉबी सैनी, इकबाल सिंह, सुनील तोमर, अभय चौहान व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *