राइट न्यूज हिमाचल
पांवटा साहिब में राधा कृष्ण हनुमान मंडी के साथ बह रही यमुना नदी पर जल्द ही हरिद्धार की तरह सुंदर घाटों का निर्माण होने जा रहा है जिसको लेकर भारत सरकार द्वारा टैंडर कर दिया गया है।
जल्द ही यमुना घाट के सौंदर्यकरण का काम शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर मंगलवार को नमामि गंगे व वाप्कोस लिमिटेड कंपनी के पदाधिकारी पांवटा यमुना घाट पहुंचे व घाट का जायजा लिया। इस दौरान इस काम को करने वाली वाप्कोस लिमिटेड कंपनी के अधिकारी दीपेंद्र लांभा ने बताया कि पांवटा यमुना घाट के सौंदर्यकरण करने व हरिद्धार हरकी पौड़ी की तरह सुंदर घाट बनाने के लिए भारत सरकार ने 30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है व इसका टैंडर संजय अग्रवाल को दिया है।
जिसको लेकर मंगलवार को उन्होंने यमुना घाट पांवटा का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस घाट का काम दो हफ्ते में शुरू हो जाएगा तथा लगभग दो साल में यमुना नदी पर हरिद्धार की तर्ज पर दो घाट तैयार किए जाएंगे। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, बैठने के लिए बेंचिज, यमुना आरती के लिए स्टेज व अन्य कई चीजों को बनाया जाएगा।
इस दौरान वार्ड नंबर आठ के पार्षद डा. रोहताश नांगिया भी विशेष रूप से टीम के साथ मौजूद रहे तथा इस प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने कहा कि वह यमुना नदी के सौंदर्यकरण को लेकर हस समय मौजूद हुए तथा एमसी की ओर से कोई भी मदद होगी तो की जाएगी। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 18 महीने की समयावधि तय की गई है। इस पहल को यमुना के संरक्षण से भी जोडक़र देखा जा रहा है।
इस दौरान नमामि गंगे के अधिकारियों ने बताया कि घाट को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। हरिद्वार और ऋषिकेश की तरह यहां यमुना आरती की प्रक्रिया को नियमित तौर पर करने की व्यवस्था की जाएगी। घाट बनने के बाद आरती में शामिल होने के लिए पर्यटक आएंगे तो वह पांवटा के धार्मिक महत्त्व ही नहीं, बल्कि यहां की धरती में समाहित इतिहास से भी रू-ब-रू हो सकेंगे।
पांवटा साहिब का वर्णन कई प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। इस दौरान कॉन्ट्रेक्टर संजय अग्रवाल, हरि यमुना सहयोग समिति से हिमांशु, विकास वालिया, प्रमोद गुप्ता, अरविंद बंसल, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद थे।


