Paonta sahib:बारिश से किसानों की फसल खराब….

राइट न्यूज हिमाचल

पांवटा साहिब में तबाही की बरसात ने किसानों को गहरे जख्म दिए हैं। बुधवार रात से हुई मूसलाधार बरसात से धान, मक्की व गन्ने की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

पांवटा साहिब के कई गांव कुंडियों, बद्रीपुर, बहराल, सतीवाला, केदारपुर, नवादा और कई अन्य गांव में धान की फसल पक कर तैयार हो गई है और पक्की हुई फसल पर कई जगह बरसात से पानी का जलभराव हो गया है और कई जगह जंगल से मलबा भी आ गया है, जिससे फसल खेतों मे बिछकर बर्बाद हो गई है और किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हो गया।

इस दौरान जसविंदर सिंह बिलिंग अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ब्लॉक पांवटा साहिब व अन्य किसानों ने सरकार से इस नुकसान की भरपाई की मांग की है। जसविंदर सिंह बिलिंग ने कहा कि सरकार जल्द किसानों को तबाह फसल का उचित मुआवजा दे जिससे किसानों के हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।

अगर सरकार किसानों को मुआवजा देने में कोई आनाकानी करती है तो भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के सहयोग से इससे संबंधित कार्यालय का घेराव भी कर सकते हैं जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *