Paonta sahib:पुलिस ने रेहड़ी-फड़ी वालों की वैरिफिकेशन की शुरू

राइट न्यूज हिमाचल

बाहरी राज्य से हिमाचल प्रदेश आकर व्यापार और कारोबार कर रहे लोगों की एसडीपीओ पांवटा आईपीएस अदिति सिंह के निर्देशों के अनुसार सभी थानों की पुलिस टीम द्वारा वैरिफिकेशन करने का कार्य शुरु कर दिया गया है।

इस दौरान पांवटा थाना, माजरा थाना व पुरुवाला थाने की पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार में जितने भी बाहरी राज्यों के लोग फल-सब्जी की रेहड़ी व अन्य सामान इत्यादि बेचने की रेहड़ी दुकान लगाने का काम कर रहे हैं उनके बारे में संपूर्ण जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा उनके संबंधित थाना से उनके चरित्र सत्यापन बारे पत्राचार लिया जा रहा है।

इस संदर्भ में अभी तक पुलिस उपमंडल पांवटा साहिब में कुल 70 लोग जो फल-सब्जी की रेहड़ी व दुकान लगाकर अन्य सामान बेचने का काम कर रहे हैं उनका संपूर्ण रिकार्ड हासिल करके संबंधित थाना प्रभारी द्वारा थाना के रजिस्टर में दर्ज किया गया है।

इस दौरान एसडीपीओ ने बताया कि इसके अलावा समस्त थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जितने भी प्रवासी मजदूर आपके क्षेत्राधिकार में ठहर रहे हैं उनकी वैरिफिकेशन मकान मालिक के माध्यम से संबंधित पार्षद, पंचायत प्रधान व वार्ड सदस्य से करवाना सुनिश्चित करें, व समस्त रिकार्ड भी तैयार करके थाना के रजिस्टर में दर्ज किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *