सिरमौर: बाइक चालक की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर, घर पर इंतजार कर रहा था परिवार

सिरमौर: बाइक चालक की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर, घर पर इंतजार कर रहा था परिवार

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां पांवटा साहिब-शिलाई NH-707 पर एक बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि बाइक सवार व्यक्ति काम पर आया हुआ था और वापस अपने घर की ओर जा रहा था। मगर रास्ते में उसकी बाइक हादसे का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को बाइक सवार व्यक्ति पांवटा साहिब से राजबन की ओर जा रहा था। इस दौरान एक ट्रक चालक ने बिना इंडीकेटर दिए ट्रक को मोड़ दिया। जिस कारण बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवचा साहिब पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान 39 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में हुई है- जो कि राजबन का रहने वाला था। राजीव की मौत के बाद परिवार सदमे में है। परिजनों का कहना है कि वो घर पर उसका खाने पर इंतजार कर रहे थे।

मगर उन्हें फोन पर राजीव की मौत की खबर मिली। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। मामले की पुष्टि DSP मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस टीम ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *