राइट न्यूज हिमाचल
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य में तय समय पर ही पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे। 23 जनवरी से पहले चुनाव होंगे और इससे पहले भी जनवरी के पहले सप्ताह में भी चुनाव करवाए गए हैं।
प्रदेश सरकार ने आपदा को देखते हुए जो मुख्य सचिव द्वारा अधिसूचना जारी की गई है, उसमें भी कहीं यह नहीं लिखा है कि चुनाव टाले जा रहे हैं। मीडिया से रू-ब-रू होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा केवल इसे मुद्दा बना रही है और राजनीति कर रही है। भाजपा नेताओं के पास आजकल कुछ काम नहीं है और घर में वैले बैठे हैं, तो इस तरह के बयान देकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।वहीं, प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर भाजपा द्वारा की जा रही बयानबाजी पर भी अनिरुद्ध सिंह ने पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सोमवार को शिमला में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण करने पहुंचे थे और यह कोई राजनीतिक मंच नहीं था, अपितु पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां पर आए थे और उन्होंने अपना संदेश यहां पर दिया है।

