कर्नाटक में हुआ दर्दनाक हादसा: हिमाचल के जवान की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

कर्नाटक में हुआ दर्दनाक हादसा: हिमाचल के जवान की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोठीपुरा पंचायत के चलेहली गांव के रहने वाले 26 वर्षीय सेना के जवान अजय ठाकुर का निधन हो गया है। उनका निधन देर रात को एक हादसे में हुआ। अजय सेना इन दिनों कर्नाटक में अपनी सेवाएँ दे रहे थे।अजय के निधन की सूचना मिलते ही उनके परिवार में शोक की लहर छा गई।

उनके पिता धर्म सिंह और परिवार के अन्य सदस्य तुरंत कर्नाटक के लिए रवाना हो गए हैं। अजय की मृत्यु के सही कारणों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह हादसा ड्यूटी के दौरान हुआ होगा।अजय ठाकुर के निधन से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

रविवार तक उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव चलेहली पहुंचने की उम्मीद है, जहाँ पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। चलेहली पंचायत के प्रधान सतदेव शर्मा ने अजय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि उनका जाना गांव और देश के लिए एक बड़ी क्षति है। अजय एक होनहार और मिलनसार युवा थे, जिन्होंने कम उम्र में ही देश सेवा का मार्ग चुना था। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *