शिमला के रिज मैदान पर युवक ने कर डाली पैसों की बारिश, पुलिस ने पकड़ा ताे पता चली ये बात

शिमला के रिज मैदान पर युवक ने कर डाली पैसों की बारिश, पुलिस ने पकड़ा ताे पता चली ये बात

राइट न्यूज हिमाचल

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर दिल्ली के एक युवक ने पैसों की बारिश कर डाली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ कंट्रोल रूम ले गई। जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने शिमला आया हुआ था। जब उसके दोस्त थोड़े आगे-पीछे हो गए तो उसने टका बैंच से 19 हजार के करीब राशि फैंक दी। युवक की इस घटना के बाद रिज मैदान पर मौजूद लोग दंग रह गए और लोग इसका वीडियो बनाते रहे।

इस दौरान रिज मैदान पर गश्त कर रहे पुलिस के जवानों ने जब युवक को पैसे बिखेरते हुए देखा तो उसे तुरंत मालरोड पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर रिज मैदान पर बिखरे पैसाें को स्थानीय युवकों की मदद से एकत्र किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम में युवक से पूछताछ के दौरान पता चला किया उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

वह अपने दोस्तों के साथ शिमला घूमने आया था। उसने काफी समय से वह राशि एकत्र की थी। युवक ने पुलिस को बताया कि शिमला आकर जरूरतमंदों को वह यह पैसे देना चाहता था। जैसे ही रिज मैदान पर उसके दोस्त उससे थोड़ा अलग हुए थे, उसने रिज मैदान पर पैसों की बारिश कर दी। बाद में जब पुलिस ने यह पैसे एकत्र इसकी गिनती की तो यह राशि 19 हजार के ज्यादा निकली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *