राइट न्यूज हिमाचल
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां सल्ट क्षेत्र के मर्चुला के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है।सुबह 8 बजे हुआ हादसाजानकारी के अनुसार, बस नैनी डांडा से रामनगर जा रही थी और यह सुबह करीब 8 बजे गीत जागीर नदी के किनारे गिरी। यह बस 42 सीटर थी और इसमें 35 से अधिक यात्री सवार थे। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए, जबकि अन्य लोग छिटककर नीचे गिर गए।
घायलों ने अपनी जानकारी से अधिकारियों को सचेत किया।15 लोगों की मौतवहीं, आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि अब तक 15 से अधिक यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन रेस्क्यू के बाद ही अंतिम संख्या स्पष्ट हो पाएगी। राहत कार्य में तेजी लाई जा रही है और एसएसपी अल्मोड़ा भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।
स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।मुख्यमंत्री ने जताया शोकउधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन को तेजी से राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के समय स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने का काम कर रही हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने की आवश्यकता पड़ने पर भी निर्देश दिए गए हैं।


