कुदरत का कहर! लैंडस्लाइड की चपेट में आने से युवा कांग्रेस नेता राहुल मंडयाल की मौत, क्षेत्र में शाेक की लहर

कुदरत का कहर! लैंडस्लाइड की चपेट में आने से युवा कांग्रेस नेता राहुल मंडयाल की मौत, क्षेत्र में शाेक की लहर

राइट न्यूज हिमाचल

मंडी जिले के सुंदरनगर में भूस्खलन की चपेट में आने से एक युवा कांग्रेस नेता की दुखद मौत हो गई, जिससे इलाके में शाेक की लहर दाैड़ गई है। यह घटना देर शाम जंगमबाग में हुई, जहां लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिर गए। बता दें कि बीते दिन राहुल मंडयाल जब स्कूटी पर सवार हाेकर जा रहे थे ताे इस दाैरान भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। देर रात मलबे में दबा उनका शव बरामद किया गया, जाेकि स्कूटी के पास ही माैजूद था।

इस भूस्खलन में एक ही परिवार के 4 लाेग गुरप्रीत सिंह उर्फ साेनू, उनकी पत्नी, 3 साल की बेटी और गुरप्रीत की मां की मलबे दबने से माैत हाे गई है, ताे वहीं घर की मालकिन शांति देवी और युवा कांग्रेस नेता राहुल मंडयाल के साथ एक अन्य व्यक्ति भी हादसे का शिकार हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन इतना बड़ा था कि सभी लोग इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। राहुल मंडयाल एक लोकप्रिय और सक्रिय नेता थे, जिनका निधन क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें। इस दुखद घटना पर कई राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *