हिमाचल निर्माता की पुत्रवधू व पूर्व सीएम ठाकुर रामलाल की बेटी सत्या परमार का निधन

हिमाचल निर्माता की पुत्रवधू व पूर्व सीएम ठाकुर रामलाल की बेटी सत्या परमार का निधन

राइट न्यूज हिमाचल, नाहन

हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल की पुत्री सत्या परमार का मंगलवार को निधन हो गया है। पूर्व में विधायक रहे कुश परमार की पत्नी सत्या परमार लंबे समय से बीमार चल रही थीं। तीन-चार दिन पहले उन्हें मेडिकल काॅलेज नाहन में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने मंगलवार सुबह 9:15 बजे के आसपास अंतिम सांस ली। सत्या परमार के अचानक निधन से जिला सिरमौर समेत प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि सत्या परमार को कुछ अरसा पहले ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था, हालांकि इलाज के बाद उन्होंने काफी रिकवर कर लिया था। दो-तीन महीने पहले फिर से उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। लंबी बीमारी और शरीर में कमजोरी के चलते मंगलवार को वह दुनिया को अलविदा कह गईं। सत्या परमार का अंतिम संस्कार आज शाम 3 बजे के आसपास मोक्षधाम में किया जाएगा।

सत्या परमार के पति कुश परमार एक बार पांवटा साहिब और दो बार नाहन से विधायक रह चुके हैं। हिमाचल निर्माता के परिवार की पुत्रवधू वीरभद्र सरकार के समय और जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल के दौरान महिला वैल्फेयर बोर्ड की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *