सिरमौर में कोरोना की फिर से दस्तक, बुजुर्ग महिला पॉजिटिव

सिरमौर में कोरोना की फिर से दस्तक, बुजुर्ग महिला पॉजिटिव

राइट न्यूज हिमाचल/नाहन

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। सिरमौर जिले के नाहन मेडिकल कॉलेज में सरांह क्षेत्र से आई एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रैपिड जांच में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला मंगलवार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंची थी। जांच के दौरान उसका रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आया।नाहन मेडिकल कॉलेज की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (MS) डॉ. रेशम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव आई है।

साथ ही उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि वह किस वैरिएंट से संक्रमित है।डॉ. रेशम ने यह भी जानकारी दी कि संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान और स्क्रीनिंग के निर्देश संबंधित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) को दे दिए गए हैं।उधर, नाहन मेडिकल कॉलेज में कोरोना से निपटने के लिए जरूरी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह क्रियाशील है और आईसीयू की व्यवस्था भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, आरटी-पीसीआर जांच किट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *