Sirmour: कारमल स्कूल के नन्हे शेफ्स ने जीता सबका दिल, बच्चों की पाक कला ने बिखेरा जादू

Sirmour: कारमल स्कूल के नन्हे शेफ्स ने जीता सबका दिल, बच्चों की पाक कला ने बिखेरा जादू

राइट न्यूज हिमाचल

कारमल कॉन्वेंट स्कूल में आज एक रंगारंग और स्वादिष्ट आयोजन के रूप में “फूड फेस्ट” का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 5, 6 और 7 के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी पाक कला का शानदार प्रदर्शन किया।विद्यालय परिसर में आयोजित इस उत्सव में कुल 42 स्टॉल्स लगाए गए, जिनमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक व्यंजन तैयार कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर उदया ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने सभी स्टॉल्स पर जाकर न सिर्फ व्यंजन चखे, बल्कि विद्यार्थियों की प्रस्तुति, सजावट और आत्मविश्वास की भी प्रशंसा की।छात्रों ने इस फूड फेस्ट में पारंपरिक और आधुनिक व्यंजनों का अनूठा संगम प्रस्तुत किया, जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। हर स्टॉल पर बच्चों ने रचनात्मकता के साथ स्वाद का ऐसा मिश्रण पेश किया जो देखते ही बनता था।

व्यंजनों में फ्रूट चाट, पास्ता, सलाद, चॉकलेट फज, भेलपूरी और गोलगप्पे जैसे स्वादिष्ट आइटम शामिल थे। साथ ही पोटैटो बॉल्स, चाट, पैनकेक, केक और मफिन्स ने भी दर्शकों को खूब लुभाया। पेय पदार्थों में लस्सी, शेक, रूहअफज़ा और मैंगो शेक ने गर्मी में ताजगी भर दी।इसके अतिरिक्त चीज़केक, सैंडविच, छोले कुलचे और ऑनबीयेट जैसे आकर्षक और नए व्यंजनों ने सबका ध्यान आकर्षित किया।

बच्चों ने जिस उत्साह, सृजनशीलता और परिश्रम के साथ इन व्यंजनों को प्रस्तुत किया, वह सराहनीय रहा।विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व जैसी योग्यताओं का विकास भी करती हैं।

सिस्टर उदया ने कहा, “बच्चों ने जिस तरह से मेहनत और प्रेम से यह आयोजन किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। यह फूड फेस्ट केवल व्यंजनों का उत्सव नहीं था, बल्कि यह बच्चों की मेहनत, अनुशासन और नवाचार की एक सुंदर प्रस्तुति थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *