राईट न्यूज / पांवटा साहिब
पांवटा नगर परिषद द्वारा यमुना नदी के किनारे बनी पुरानी डंपिंग साइट को चार चांद लगाने के लिए स्पेशल रणनीति तैयार कर दी है, जिसके तहत मां यमुना नदी के चारों तरफ साफ-सुथरे वातावरण रहेगा और लोगों को यमुना तट पर अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी।
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी जानकारी ने देते हुए बताया कि स्वच्छता को लेकर नगर परिषद ने कमर कस ली है, नगर परिषद द्वारा अपनी डंपिंग साइट तैयार कर शहर के सभी 13 वार्डो की गंदगी डंपिंग साइड में डाली जा रही है, वहीं उन्होंने कहा कि मां यमुना के किनारे बनी पुरानी डंपिंग साइट को पहले साफ सुथरा बनाया जा रहा है। बद्दी की एक बड़ी कंपनी के साथ नगर परिषद द्वारा एमओयू साइन किया गया है ताकि यमुना किनारे फैली पॉलिथीन और गंदगी को उठाया जा सके उसके बाद यहां पर कई हजारों पौधे लगाए जाएंगे, ताकि यहां का वातावरण साफ सुथरा बन सके, आसपास के लोगों को भी गंदगी और बदबू से निजात मिल सकेगी।
डंपिंग साइट की जगह पर नगर परिषद लगाएंगे कई पौधे…
उन्होंने कहा कि मां यमुना नदी में सैकड़ों की तादात में लोग स्नान करने के लिए पहुंचते हैं अब यमुना तट को सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा तैयारियां शुरू कर दी है, यहां पर प्लांटेशन की जाएगी इसके अलावा फूल🥀🌻 और 🌲फलदार पौधे 🌴लगाए जाएंगे सुंदर पार्क🏜️ का निर्माण किया जाएगा ताकि यमुना तट के समीप साफ सुथरा वातावरण लोगों को घूमने के लिए मिल सके।