गुरुद्वारा जाना नही भूले ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, माथा टेक लिया आशीर्वाद ..

गुरुद्वारा जाना नही भूले ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, माथा टेक लिया आशीर्वाद ..

राईट न्यूज / पावंटा साहिब

सुखराम चौधरी मंत्री बनने के बाद अपने ग्रह क्षेत्र के लिए सुबह नाहन से निकले जगह-जगह ऊर्जा मंत्री चौधरी का जनता ने स्वागत किया। हर कोई उन्हे मिलना चहा रहा था। हार गुलदस्ते ले कर सड़क के किनारे लोग खड़े अपने नेता का पलकें बिछा कर इंतजार कर रहे थे। हर चेहरे पर खुशी थी। क्यो की पावंटा साहिब से कोई पहली बार मंत्री पद पर विराजमान हुआ है। वो भी एक ऐसा इंसान जो किसान परिवार से है। जो जमीन से उठ कर इस ऊंचाई तक पहुंच गया जहां तक पावंटा साहिब से कोई नेता नही पहुँच पाया।

कटासन देवी मंदिर मे पूजा करने के बाद कोलर, धौलाकुआ, आयरन वैली, माजरा, पिपलीवाला, पूरुवाला, सूरजपूर, पातलियो, भाटावाली, रैनबैक्सी चौक, बद्रीपूर, शमशेरपुर हर जगह ढोल नगाडो़, पटाखो के साथ मंत्री जी का पाँवटा साहिब की जनता,कार्यकर्ता व विभिन्न संगठनों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जनता के इस प्यार की वजह से 3 से 4 घंटे की देरी से पावंटा साहिब पहुंचे।

इस के बाद शाम को मंत्री सुखराम चौधरी ने पावंटा शिलाई NH 707 पर कच्ची ढांग का निरीक्षण किया। प्राकृतिक आपदा के कारण सुबह यहाँ हाईवे बंद हो गया था। जिसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को आदेश दिये की जितना जल्दी हो सके सड़क से मलबा हटाएँ ओर साथ ही भटरोग-डाकपत्थर रोड़ को स्थाई समाधान के साथ हमेशा के लिये ठीक कर दिया जाये। उनके साथ बलदेव तोमर भी मौजूद थे।

इतने वयस्त व थका देने वाले प्रोग्राम के बाद भी देर शाम शिश नवाने पहूंचे गूरुदूवारा

कच्ची ढांग से आने के बाद घर जाने से पहले मंत्री जी गूरूदूवारा श्री पावँटा साहिब जाना नही भूले सुखराम चौधरी ने गुरुद्वारा मे शीश नवाया व अरदास करवा कर अपनी नई जिम्मेदारी जो उन्हे मिली है उस के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस के बाद वे देर रात घर के लिए रवाना हुए जहां परिवारजनो, ग्रामवासियो, बचपन के मित्रों एवम् कार्यकर्ताओं द्वारा ज़ोरदार स्वागत के लिए सभी का धन्यवाद व इस स्नेह के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *