राईट न्यूज / पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब से एक दुखद समाचार मिला है। पांवटा साहिब की एक 32 वर्षीय होनहार बेटी मीनू सोनी कैंसर से जंग हार गई। बीती रात उनका पीजीआई चंडीगढ़ में कैंसर के चलते देहांत हो गया। इस दुखद खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं बेटी के निधन की खबर के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मीनू सोनी एनएसयूआई की एक कर्मठ कार्यकर्ता थी। मीनू के करीबियों ने बताया कि वह एक उम्दा कलाकार भी थी। पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में भी उनका एक अहम योगदान रहा। मीनू सोनी ने एलएलबी, एलएलएम, हिमाचल विश्वविद्यालय से की थी। वहीं वर्तमान में वह लॉ कॉलेज कालाअंब में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएचडी की भी पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह काफी लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी। जिसके चलते बीती रात पीजीआई चंडीगढ़ में देहांत हो गया। मीनू सोनी एनएसयूआई की भी एक बहुत ही सक्रिय कार्यकर्ता रहे चुकी है।