राईट न्यूज / शिमला
प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी जगदेव गागा ने कहा कि युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर का इस्तीफा फिलहाल मंजूर नहीं होगा। युवा कांग्रेस के संविधान में पहले ही व्यवस्था है कि जब तक संगठन के नए सिरे से चुनाव नहीं हो जाते, तब तक प्रदेशाध्यक्ष का इस्तीफा स्वीकृत नहीं होता। नई कार्यकारिणी बनने तक अध्यक्ष मनीष अपने पद पर बने रहेंगे।
जगदेव गागा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर का इस्तीफा मिला है, लेकिन इसे मंजूर नहीं किया है। सितंबर में संगठन के नए सिरे से चुनाव होंगे। इससे पहले 5 अगस्त से पूरे देश में युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलेगा और यह कार्यक्रम एक माह तक चलेगा। संगठन के चुनाव होने तक मनीष अपने पद पर बने रहेंगे। नई कार्यकारिणी बनने के बाद ही उन्हें पदभार मुक्त किया जा सकता है। यह व्यवस्था संगठन के संविधान में पहले ही की है।
उल्लेखनीय है कि युकां प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठासिरमौकुर को इस पद पर करीब दो साल होने वाले हैं। इससे पहले मनीष युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं। इसके अलावा युकां शिमला संसदीय सीट में अपने प्रतिद्वंधी अनिरुद्ध सिंह को बीस वोट से पराजित भी किया था। मनीष के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने से पहले विधायक विक्रमादित्य भी प्रदेश युकां अध्यक्ष चुने गए थे।

