पंचतत्व में विलीन हुए पंडित सुखराम, हजारों आंखें हुईं नम

पंचतत्व में विलीन हुए पंडित सुखराम, हजारों आंखें हुईं नम

राईट न्यूज / मंडी

पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा उनके नए घर बाड़ी से शुरू हुई। रस्मों के बाद उनका पार्थिव शरीर सेरी मंच पर दर्शनों के लिए रखा गया। पंडित सुखराम के दोनों बेटों, बेटियों और अन्य परिजनों ने घर पर उन्हें अंतिम विदाई दी। छोटे बेटे फिल्म अभिनेता आयुष शर्मा और सलमान खान की बहन अर्पिता भी मंडी पहुंचे।


आयुष और अर्पिता ने अपने दोनों बच्चों के साथ पंडित सुखराम को नमन कर अंतिम विदाई दी। इसके बाद पंडित सुखराम की पार्थिव देह को प्रशासन की तरफ से तिरंगा झंडा अर्पित किया गया। आयुष और आश्रय ने अपने दादा की अर्थी को कंधा दिया।


सेरी मंच से पंडित सुखराम के पार्थिव शरीर को व्यास नदी किनारे स्थित हनुमान घाट पर ले जाया गया। वहां पर अंतिम संस्कार पूरी धार्मिक परंपराओं के अनुसार किया गया। पंडित सुखराम के अंतिम संस्कार के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *