हिमाचल: इंस्टाग्राम पर दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार

हिमाचल: इंस्टाग्राम पर दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार

राइट न्यूज हिमाचल

कहते हैं प्यार एक ऐसी बीमारी है, जो ना तो उम्र देखती है, ना ही हालात और ना ही रिश्तों की मजबूरियां। जब ये दिल में उतरती है, तो इंसान को अंधा बना देती है। कुछ ऐसा ही हुआ है मंडी जिले में एक शादीशुदा महिला के साथ- जिसकी जिंदगी एक खुशहाल परिवार के दायरे में सजी-संवरी थी। मगर इश्क की एक चिंगारी ने सबकुछ राख कर दिया। महिला के सिर प्यार का नशा ऐसा चढ़ा कि हंसता-खेलता परिवार पलभर में बिखर गया। महिला को प्यार के आगे ना ही अपना पति दिखा और ना ही बच्चे।

महिला अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई।यह मामला मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र से सामने आया है। महिला के पति ने मामले की शिकायत पंडोह चौकी में दर्ज करवाई है। महिला के पति ने बताया कि वो काम से घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी घर पर नहीं थी।

उसने अपने स्तर पर आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां पत्नी को ढूंढा। मगर उसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं था।ऐसे में पति को उसकी चिंता होने लगी तो उसने पुलिस की मदद ली। पति ने थक हार कर पंडोह चौकी में FIR दर्ज करवाई और पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई। उसने बताया कि घर पर बच्चे भी मां के बिना परेशान हो रहे हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल शुरू की। जांच में पाया गया कि महिला की इंस्टाग्राम पर बिलासपुर के एक व्यक्ति के साथ दोस्ती हो गई थी।

जिससे फिर उसकी फोन पर बात होने लगी। देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और महिला अपने बच्चों और पति को छोड़कर उसके साथ फरार हो गई।यह सब जानकर पति और अन्य परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

महिला के पति ने पुलिस की मदद से महिला को बिलासपुर से मंडी वापस लाया। यहां पर पति और महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की। मगर महिला नहीं मानी और उसने पति को छोड़कर प्रेमी संग रहने का फैसला लिया।

महिला के पति का कहना है कि उसे उसकी पत्नी से कोई शिकायत नहीं है। सिर्फ वो घर वापस आ जाए और उसके पास रहे। उसके बिना बच्चे भी परेशान हैं और काफी बदनामी भी हो रही है। पति का कहना है कि वो काफी परेशान है- आजतक उसने महिला को कभी किसी चीज की कमी नहीं आने दी। बावजूद इसके उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया और उसकी जिंदगी व हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *