हिमाचल में मॉनसून की तबाही, मंडी में 261 रोड बंद, कई जगह बादल फटे, सैलाब में बहे एक ही परिवार के 7 लोग, चंडीगढ़-नेशनल NH बंद

हिमाचल में मॉनसून की तबाही, मंडी में 261 रोड बंद, कई जगह बादल फटे, सैलाब में बहे एक ही परिवार के 7 लोग, चंडीगढ़-नेशनल NH बंद

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है. मंडी जिले में बेहद बुरा हाल है. यहां लगातार बीते 15 घंटे से बारिश हो रही है. बारिश की वजह से जिले में स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है. चंडीगढ़ मनाली हाईवे भी बंद हो गया है. यहां पर जगह जगह लैंडस्लाइड हुए हैं. मंडी के करसोग इलाके में कई जगह बादल फटे हैं और 7 लोग अब तक लापता है, जबकि शव बरामद हुआ है. इसके अलावा, कांगड़ा जिले में भी भारी बारिश के चलते स्कूल कॉलजों को बंद किया गया है.

कुल्लू में बारिश से हाहाकार, ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर पड़ा असर — NH-305 कई जगह बाधित, येलो अलर्ट जारीकुल्लू जिले में बीती रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते कई सड़कों पर भूस्खलन और जलभराव के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. आनी उपमंडल के लुहरी क्षेत्र के समीप कारशा गांव में नाले में अचानक आई बाढ़ से एक वाहन के मलबे में दबने की सूचना है.

फिलहाल प्रशासन द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और राहत कार्य शुरू किए जा रहे हैं.भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर औट-लुहरी नेशनल हाईवे (NH-305) पर देखा जा रहा है. यह प्रमुख मार्ग कई स्थानों पर मलबा और पानी आने से बाधित हो गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.बारिश के कारण जिले की अधिकांश नदियां और नाले उफान पर बह रहे हैं. ऐसे में खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने आज कुल्लू जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों से दूर रहें. साथ ही स्थानीय लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं और लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं.गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते मंडी जिले में चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है. यहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने गाड़ियों में रात काटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *