कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी ट्रैवलर डिवाइडर पर चढ़ी

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी ट्रैवलर डिवाइडर पर चढ़ी

राइट न्यूज हिमाचल

शनिवार सुबह कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से मनाली जा रही एक टेम्पो ट्रैवलर मंडी शहर के पास बिंद्रावनी इलाके में अचानक बेकाबू होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई और एक बिजली के खंभे से जा टकराई। जब टेम्पो ट्रैवलर पंडोह टनल से निकल रही थी तब बाहर आते ही अचानक सड़क पर सामने एक बड़ा पत्थर आ गया। जिसके कारण गाड़ी बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।

गनीमत रही कि वाहन में सवार करीब 20 पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं।अच्छी बात यह रही कि गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई और सड़क की दूसरी तरफ नहीं गई। अगर ऐसा होता, तो सामने से आ रहे तेज़ रफ़्तार वाहनों से टकराकर एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

सभी यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर की सूझबूझ और फुर्ती से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *