मंडी में बड़ी वारदात! नशे में धुत रिटायर फौजी ने पोते को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

मंडी में बड़ी वारदात! नशे में धुत रिटायर फौजी ने पोते को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के लोहारा गांव में रविवार रात एक सेवानिवृत्त फौजी ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इस घटना में फौजी का पोता उमेष चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज और फिर एम्स बिलासपुर भेजा गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

आरोपी की पहचान बहादुर सिंह के रूप में हुई है।बहू को बचाने आया था पोता, दादा ने दबा दिया ट्रिगरपुलिस को दी गई शिकायत में आरोपी की बहू मनीषा चौधरी (30) ने बताया कि उसके ससुर बहादुर सिंह अक्सर शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। रविवार शाम करीब 7:30 बजे भी आरोपी नशे में धुत होकर मनीषा और उसके पति भूपेंद्र के साथ झगड़ा कर रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि बहादुर सिंह ने मनीषा पर अपनी बंदूक तान दी। शोर सुनकर जेठ का बेटा उमेश उन्हें बचाने पहुंचा, तभी आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से मनीषा पर फायर किया, लेकिन गोली उमेश की दाईं कलाई को चीरती हुई उसके कुल्हे में जा लगी।मची अफरा-तफरीफायरिंग के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। मनीषा और उसके पति ने साहस दिखाते हुए आरोपी से बंदूक छीनी।

इस बीच, गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घायल युवक को नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स बिलासपुर भेजा गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।गुस्साए परिजनों ने की आरोपी की धुनाईवहीं, वारदात से गुस्साए परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोपी बहादुर सिंह की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल आरोपी का इलाज एम्स बिलासपुर में पुलिस कस्टडी में चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम रात करीब 8:30 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस और लाइसेंसी हथियार कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *