हिमाचल के मिरेकल बॉय का कमाल, 5 साल की उम्र में बनाया चौथा नेशनल रिकॉर्ड

हिमाचल के मिरेकल बॉय का कमाल, 5 साल की उम्र में बनाया चौथा नेशनल रिकॉर्ड

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में हुनर की कमी नहीं है। यहां के बहुत सारे बच्चे ऐसे हैं- जिनका हुनर बड़े-बड़ों को हैरान कर देता है। सूबे के कई होनहारों ने बड़े-बड़े खिताब अपने नाम किए हैं। इसी कड़ी में कुल्लू जिले के पांच साल के सक्षम ठाकुर ने भी अपना नाम होनहारों की सूची में जोड़ लिया है।सक्षम ठाकुर का नाम OMG बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

सक्षम ठाकुर ने महज पांच साल की उम्र में वो कर दिखाया है- जो बड़े भी नहीं कर पाते हैं। सक्षम ठाकुर सिर्फ 5 से 10 सेकेंड में मैप पर दुनिया के किसी भी देश को ढूंढ लेता है। सक्षम ठाकुर ने गूगल मैप पर असाधारण प्रतिभा दिखाते हुए यंगेस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया का खिताब अपने नाम किया है।सक्षम ठाकुर मूल रूप से शिमला के रामपुर उपमंडल का रहने वाला है। वर्तमान में सक्षम के माता-पिता मनाली में सेटल हैं।

सक्षम मनाली के DPS स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता है। सक्षम के माता-पिता खुद ही सक्षम को पढ़ाते हैं।सक्षम के पिता सागर ऑनलाइन हेल्थ कोचिंग देते हैं। जबकि, मां स्नेहा मनाली के परिणी में कॉटेज चलाती हैं। सक्षम के माता-पिता ने बताया कि सक्षम तरह-तरह के सवाल करता रहता है। उसे हर चीज की जानकारी जानने की हर वक्त बहुत जिज्ञासा रहती है।

आपको बता दें कि OMG की टीम ने पहले सक्षम ठाकुर का ऑनलाइन इंटरव्यू लिया था। इसके बाद DC कुल्लू तोरुल एस रवीश ने भी सक्षम का इंटरव्यू लिया। फिर सक्षम को यंगेस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया अवॉर्ड से नवाजा गया। सक्षम ने ये चौथा नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। सक्षम की इस उपलब्धि से सक्षम के माता-पिता काफी खुश हैं।सक्षम अभी तक कई अवॉर्ड जीत चुके हैं।

यहां देखें सक्षम द्वारा जीते गए अवॉर्ड्स की लिस्ट-पहला खिताब- सक्षम ने पहला खिताब 15 महीने की उम्र में जीता था। उस वक्त सक्षम ने सभी अल्फाबेट सीखकर मिरेकल बॉय का खिताब जीता था।दूसरा रिकॉर्ड- सक्षम ने दूसरा रिकॉर्ड तीन 3 साल की उम्र में बनाया था। उस वक्त सक्षम ने दुनिया की किसी भी कार बनाने वाली कंपनी के ‘लोगो’ की पहचान कर रिकॉर्ड बनाया था।तीसरा खिताब- सक्षम ने तीसरा खिताब पांच साल की उम्र में जीता था। उस वक्त सक्षम ने 195 देशों के झंडे, भाषा, मुद्रा और राजधानियों की जानकारी के साथ ‘यंगेस्ट फ्लेग एक्सपर्ट ऑफ इंडिया’ का खिताब जीता था।

चौथा खिताब- सक्षम ने चौथा खिताब अब फिर पांच साल की उम्र में जीता है। सक्षम ठाकुर ने गूगल मैप पर असाधारण प्रतिभा दिखाते हुए यंगेस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया का खिताब अपने नाम किया है।जानकारी देते हुए DC कुल्लू तोरुल एस रविश ने बताया कि सक्षम में असाधारण प्रतिभा है। विंटर कार्निवल में सक्षम ने CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात की थी। CM सुक्खू ने घोषणा की है कि इस बच्चे को प्रदेश की ओर से भी सम्मानित किया जाएगा। DC ने कहा कि सक्षम जैसे होनहार बच्चे प्रदेश के अन्य बच्चों को भी प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *