राइट न्यूज हिमाचल / शिमला
बुधवार को उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हिमाचल प्रदेश हर्षवर्धन चौहान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट करने और आगामी बजट सत्र की तैयारियों के दृष्टिगत चर्चा करने हेतु विधानसभा सचिवालय पहुंचे। गौरतलब है कि बजट सत्र के दृष्टिगत बैठकों का दौर जारी हो चुका है। जहां वीरवार 3:30 बजे विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में सुरक्षा प्रबंधों से सबंधित हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी।
वहीं, 7 मार्च को अपराह्न 12:15 बजे पत्रकार दीर्घा समिति की बैठक भी मुख्य समिति कक्ष में आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे, जबकि रविवार 9 मार्च को अपराह्न 1:00 बजे सर्वदलीय बैठक होगी। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के साथ बजट सत्र की तैयारियों पर चर्चा की और सत्र अविलम्ब चले हेतु संवाद किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बजट सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह से तैयार है और समय रहते मुरम्मत और परिसर के सौंदर्यीकरण के कार्य पूरे कर दिए जाएंगे।