कर्नाटक सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, आपदा से जूझ रहे हिमाचल काे देगी 5 करोड़ की सहायता

कर्नाटक सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, आपदा से जूझ रहे हिमाचल काे देगी 5 करोड़ की सहायता

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से हुई भारी तबाही के बीच कर्नाटक सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। मानवीय संवेदना और राष्ट्रीय एकता का परिचय देते हुए कर्नाटक सरकार ने बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए 5 करोड़ की वित्तीय सहायता की घोषणा की है। यह राशि हिमाचल में चल रहे आपदा राहत और पुनर्वास कार्यों में मदद के लिए भेजी जाएगी। कर्नाटक सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजे गए एक आधिकारिक पत्र में इस फैसले की जानकारी दी गई।

पत्र में कर्नाटक सरकार ने हिमाचल में बाढ़ के कारण हुए जानमाल के भारी नुक्सान पर गहरा दुख व्यक्त किया। पत्र में कहा गया कि ऐसे समय में जब प्रकृति हमारी परीक्षा ले रही है, तब एकता और भाईचारे की भावना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कर्नाटक के लोग इस मुश्किल घड़ी में हिमाचल की जनता के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

कर्नाटक सरकार ने यह भी स्वीकार किया कि किसी भी आर्थिक मदद से हुए नुक्सान की भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस योगदान से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। पत्र का समापन हिमाचल के लोगों के साहस की प्रशंसा और यह विश्वास जताते हुए किया गया कि राज्य जल्द ही इस त्रासदी से उबरकर नई ताकत के साथ खड़ा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *