राइट न्यूज हिमाचल
देवभूमि कहे जाने हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाओं, युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामले बढ़ते हुए दर्ज किए जा रहे हैं। यहां तक कि नाबालिक किशोरियों को भी हवास का शिकार बनाया जा रहा है। इस कड़ी में ताज़ा मामला प्रदेश के जिला कांगड़ा से सामने आया है, जहां कांगड़ा जिले के अंतर्गत भवारना थाना पुलिस ने एक युवक को नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पंजाबी युवक ने किया मुहं कालाप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान जालंधर निवासी राजेश के रूप में हुई है। आरोपी युवक ने कथित तौर पर एक स्थानीय गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर पंजाब के जालंधर ले गया, जहां उसके साथ दुराचार किया गया।