बालीवूड अभिनेत्री कंगना के समर्थन में पांवटा साहिब भाजपा ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान

बालीवूड अभिनेत्री कंगना के समर्थन में पांवटा साहिब भाजपा ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान

राईट न्यूज / पावँटा साहिब

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा चलाये गए हस्ताक्षर अभियान की मुहिम का ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर भी हिस्सा बने।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए कोई कसर नही छोड़ी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कंगना रणौत के समर्थन में कहा कि जिस प्रकार से शिवसेना सरकार ने कंगना का घर महाराष्ट्र में तोड़ा है, वह पूर्ण रूप से गलत है और सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है।

इस दौरान खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर ने कहा कि कंगना रणौत बनाम महाराष्ट्र सरकार का मुद्दा लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।अब न केवल हिमाचल प्रदेश में बल्कि देश के कई हिस्सों में कंगना रणौत के समर्थन में रैलियां निकाली जा रही हैं व महाराष्ट्र सरकार के ख़िलाफ़ रोष व्यक्त किया जा रहा हैं।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता व जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने कहा कि हिमाचल की बेटी कंगना रणौत की सच्चाई के साथ पूरा देश खड़ा है।

शनिवार सुबह से ही इस मुहिम में जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने महिला मोर्चा पांवटा साहिब की अध्यक्षा शिवानी शर्मा के साथ मिलकर आज पांवटा साहिब में कंगना रणौत के समर्थन में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर अभियान किया। इस अभियान में आम जनता के साथ भाजपा मंडल अध्य्क्ष अरविंद गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, नगर परिषद अध्यक्षा सीमा देवी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा कृष्णा धीमान, सुलेखा चौधरी, गीता देवी, त्रिशला, रानी, दीपा शर्मा व अन्य महिला कार्यकर्ता साथ रहे!

आज सुबह से ही पांवटा शहर के बीच भाजपा महिला मोर्चा ने हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए बैनर लगाकर शुरुआत की। जिसको सफल बनाने के लिए भाजपा के दिग्गज नेताओं के अलावा अन्य समर्थक भी भारी मात्रा में जुटे। गौरतलब हो कि केन्द्र से लेकर हिमाचल प्रदेश में भी इस मुहिम को आगे बढ़ाया गया। कल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *