दुखद:जम्मू में ड्यूटी के दौरान ITBP जवान संदीप कुमार कांगड़ा का निधन

दुखद:जम्मू में ड्यूटी के दौरान ITBP जवान संदीप कुमार कांगड़ा का निधन

राईट न्यूज हिमाचल/ देहरा

कांगड़ा के देहरा के 41 वर्षीय आईटीबीपी जवान संदीप कुमार की जम्मू में ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो गया। यह खबर जैसे ही उनके घर पहुंची तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। संदीप कुमार अपने माता-पिता का इकलौता सहारा थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


संदीप कुमार के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि 17 दिसम्बर को वह अपनी दादी के निधन के बाद घर आए थे और 20 दिसम्बर को वापस अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। अचानक संदीप की यूनिट से सूचना आई कि उनका बेटा बीमार हो गया है और उसे जम्मू के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर परिवार व रिश्तेदार जम्मू के लिए रवाना हो गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही जवान संदीप कुमार की मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *