राइट न्यूज हिमाचल
पांवटा साहिब राज्य सरकार ने प्रदेश के ट्रक ऑपरेटरों को एक बार फिर निशाना बनाते हुए एंट्री टैक्स में वृद्धि कर दी है। अपने ही घर हिमाचल में प्रवेश करने पर उन्हें अब और अधिक प्रवेश शुल्क चुकता करना पड़ेगा। सरकार के इस फरमान पर स्थानीय ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों ने कड़ा एतराज जताते हुए एंट्री टैक्स वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग उठाई है।
ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने दो टूक कहा है कि राज्य सरकार ने अगर बढ़ाई गई एंट्री टैक्स की राशि को वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में प्रदेश की अन्य ट्रक यूनियनों के साथ मिल कर टोल वृद्धि का विरोध किया जाएगा। ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान जसमेर सिंह, जर्नल सेकेट्री विजय शर्मा, कैशियर राकेश चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान राज्य सरकर ने एंट्री टैक्स में 80% तक की वृद्धि कर जनता को लूटने की अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि सरकार को केवल राजस्व वसूलने पर ही जोर नहीं देना चाहिए अगर टोल बढ़ाना है तो सभी ट्रक यूनियनों को माल भाड़ा बढ़ाने की भी इजाजत देनी चाहिए। पांवटा साहिब उत्तराखंड के साथ लगता औद्योगिक क्षेत्र है हर दिन उत्तराखंड की तरफ हमारे ट्रक जाते है। उत्तराखंड सरकार ने 15 दिन मे ग्रीन टैक्स व धर्मा वाला के नजदीक नेशनल हाईवे पर टोल बैरियर लगा दिया है जिस से 500 से 700 रु तक का खर्चा बढ़ गया है जब की अभी हाइवे के काम पूरा भी नहीं हुआ सरकारों को जनता की समस्या से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। हर तरफ से लूटने को लगी है सरकार राकेश चौधरी के अनुसार जो एंट्री टैक्स अभी तक छह टायर गाड़ी का 320 वसूला जाता रहा है, उसे अब बढ़ाकर 600 कर 280 की 95% वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि 12 तथा 14 टायर गाड़ियों का प्रवेश शुल्क जो अभी तक 720 था उसे राज्य सरकर ने बढ़ाकर 900 कर इसमें 180 की बढ़ोतरी कर दी है।

