राईट न्यूज / हिमाचल
करोना काल के बीच सात माह बाद हिमाचल से इंटर स्टेट बस सेवा बुधवार को बहाल हो गई। 25 रूटों पर शुरू हुई इस सेवा को लेकर यात्रियों में अच्छा-खासा उत्साह देखा गया। पहले दिन बाहरी राज्यों के लिए भेजी गईं बसों में 70 से 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। चंडीगढ़ समेत अन्य कई रूटों में निगम की बसें पैक होकर भी गईं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए तय एसओपी का पालन करते हुए लोगों ने यात्रा की
पहले चरण में प्रदेश में एचआरटीसी के 25 रूटों पर इंटर स्टेट बस सेवा शुरू की। यात्रियों के रिस्पांस को देखते हुए निगम ने वीरवार से और 35 अंतरराज्यीय रूटों पर बसें दौड़ाने का फैसला ले लिया है। पंजाब और चंडीगढ़ से भी 4 बसें शिमला पहुंचीं। राजधानी शिमला से बाहरी राज्यों के लिए बुधवार को 19 बसों का संचालन किया गया। सुबह 6:20 बजे रवाना हुई पहली बस में आईएसबीटी शिमला से 35 सवारियां चंडीगढ़ रवाना हुईं।
शिमला से चंडीगढ़ के लिए बुधवार शाम 6:20 बजे आखिरी बस रवाना की गई। रामपुर और रिकांगपिओ डिपो से 1-1 बस को चंडीगढ़ रूट पर भेजा गया। रामपुर डिपो की सराहन-चंडीगढ़ रूट की 47 सीटर बस में 37 यात्री सवार थे। उधर, जिला कांगड़ा से 13 रूटों पर निगम ने बस सेवा बहाल की। सभी बसें 100 फीसदी पैक थीं। हालांकि, सोलन में कुछ इंटर स्टेट बसों में यात्री कम रहे। ऊना से शिमला के लिए सुपर फास्ट बस सेवा वीरवार सुबह पांच बजे से शुरू होगी।
चंबा, सिरमौर और हमीरपुर जिलों से इंटर स्टेट बस सेवा बुधवार को बहाल नहीं हुई। हमीरपुर से चार इंटर स्टेट रूट वीरवार को बहाल हो जाएंगे। मंडी जिले से पांच और कुल्लू डिपो से चार इंटर स्टेट रूटों पर बसों का संचालन शुरू होगा।
निगम की अंतरराज्जीय बस सेवा के लिए वीरवार से यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलेगी। बुधवार को इन बसों में बुकिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल नहीं खोला था। इसके चलते कई सवारियां बसों में सीट मिलने के लिए असमंजस की स्थिति में थीं। आरएम धर्मशाला डिपो पंकज चड्ढा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए वीरवार से इन बसों में ऑनलाइन बुकिंग शुरू करेगा।
दिल्ली के बाद अब हिमाचल के लिए रोडवेज सेवा शुरू करने की अनुमति मिल गई है। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने सभी सहायक महाप्रबंधकों को पत्र भेजकर पूर्व में निर्धारित समयसारिणी के अनुसार बसों को संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जैन ने कहा है कि शिमला, धर्मशाला, मनाली, पांवटा-साहिब से संबंधित बस सेवाओं को संचालित किया जाएगा।
बाहरी राज्यों के लिए इन रूटों पर दौड़ेंगी और बसें