HRTC के 10 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा 3 फीसदी डीए

HRTC के 10 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा 3 फीसदी डीए

राईट न्यूज / हिमाचल

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के निदेशक मंडल (BOD) की सोमवार देर शाम डिप्टी CM की अध्यक्षता में मीटिंग संपन्न हुई। इसमें HRTC कर्मचारियों को 3 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) देने का निर्णय लिया गया। इससे निगम के लगभग 10 हजार से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

BOD ने HRTC में ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर मिलने वाली एक्सग्रेशिया ग्रांट को लगभग तीन गुणा बढ़ाने की मंजूरी दी। अभी HRTC कर्मियों की मृत्यु की सूरत में रेगुलर कर्मचारी को 55 हजार रुपए देने का प्रावधान है। अब इसे बढ़ाकर 1.50 लाख अनुबंध कर्मचारी के लिए 1 लाख रुपए करने का फैसला लिया गया।

डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बसों की खरीद के अलावा निगम की आय बढ़ाने और आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। समय के साथ निगम की सभी देनदारियां निपटाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि निगम के बेड़े में जल्द 556 नई इलेक्ट्रिक, वोल्वो और डीजल बसों को शामिल करने की योजना है। इनमें से 196 बसों को निगम के बेड़े में शामिल कर लिया गया है। शेष 360 बसें जल्द शामिल होंगी।

अग्निहोत्री ने कहा कि 75 नई इलेक्ट्रिक बसें भी जल्द आएंगी। इसे लेकर टेंडर जारी कर दिए है। 225 अन्य इलेक्ट्रिक बसों को जल्द सरकार निगम में शामिल करने जा रही है। इसका प्रोटोटाइप तैयार कर लिया गया है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ आम लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं भी मिलेंगी।

60 डीजल बसों की खरीद को सरकार ने दी मंजूरी

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में 150 नई डीजल और 11 वोल्वो बसें शामिल कर दी गई हैं। इसके अलावा 60 अन्य डीजल बसों को शामिल करने की सरकार से मंजूरी मिल गई है। नई बसें शामिल होते ही जीरो बुक वैल्यू की बसों को बेड़े से बाहर कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *