राईट न्यूज / हिमाचल
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह (कांगड़ा) के चार पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया है। वर्ष 2021- 22 में पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए इन्हें केंद्रीय गृहमंत्री पदक दिया गया है। पुरस्कार पाने वालों में पुलिस अधीक्षक राजेश चंद छाजटा, सहायक निरीक्षक सतपाल (इंडोर) सहायक उप निरीक्षक कृष्ण चंद (आउटडोर) और मुख्य आरक्षी कुलतार सिंह (आउटडोर) शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।