जाते जाते भी अपनी आंखो की रोशनी दे गया होमगार्ड सुरजीत: पांवटा..

जाते जाते भी अपनी आंखो की रोशनी दे गया होमगार्ड सुरजीत: पांवटा..

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

बेशक अब इस दुनिया मे नहीं हैं होमगार्ड के जवान सुरजीत लेकिन उनकी आंखे अब भी इस दुनिया के निहार पाएंगी। दुनिया छोड़ने से पूर्व परिजनों ने नेक कार्य करते हुए अपने बेटे के नेत्र दान कर दिए। जिससे दो लोग इस संसार के दर्शन कर पायेंगे।

अंतिम समय मे परिजनों ने नेत्र दान किये मृतक होमगार्ड जवान के

बात पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के गांव आगरो के होमगार्ड के मृतक जवान सुरजीत पुंडीर की हो रही है। होम गार्ड के जवान सुरजीत के परिजनों व रिश्तेदारो ने पीजीआई में सुरजीत के नेत्रदान के लिए अपनी सहमति दी थी। और सुरजीत की दो आंखो ने दो लोगो की अंधेरी जिंदगी में रोशनी भर दी। गौरतलब है कि आंज भोज के आगरो गांव के होमगार्ड का जवान सुरजीत सिंह 15 फ़रवरी को पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी की जंग हार गया था। पांवटा साहिब के बहराल सीमा पर तैनात होमगार्ड के जवान को ट्रैक्टर द्वारा कुचल दिया गया था।

बता दें कि ये घटना 2 फरवरी की रात को हुई थी। इसके बाद जवान को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद होमगार्ड के पीजीआई रेफर कर दिया गया था। जहां 15 फ़रवरी को उसकी मौत हो गई थी। बहरहाल, नौजवान के परिजनों की नेकदिली दो लोगों के जीवन को रोशन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *