राईट न्यूज़ / पांवटा साहिब
नगर परिषद की चेयर पर्सन निर्मल कौर ने ये जानकारी दी है कि नगर परिषद ने इस बार मशूहर पंजाबी गायक मनकिरत औलख को होली मेले की सांस्कृतिक संध्या के लिए बुलाया है।
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक मनकिरत औलख की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई हैं जिस में वे जानकारी दे रहे है कि वे इस बार होली मेले पर 21 मार्च को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में मनाएंगे। इस वीडियो के प्रसारित होते ही इलाके में मनकिरत औलख के चाहने वालों की दिल की धड़कनें बढ़नी शुरू हो गई हैं।

पिंड तेरा गैंगलेंड बनया तू आख्दी पिंड गेड्डा मारजा, सोलवा वी टप्या स्तारवा वी टप्या अठरहवे विच मुंडा बदनाम हो गया, गल्ला मीठिया, चूढें वाली बाह, कदर, कमली, दारु पीनी बंद कर ती गाने नौजवानों ने बहुत पसंद किए।
निर्मल कौर ने कहा कि वह गुरू की नगरी पांवटा साहिब को पर्यटन की दृष्टि से आगे ले जाना चाहते हैं। नगर परिषद ने प्रदेश वासियों को इस बार की होली गुरू नगरी पांवटा साहिब में मनाने का न्योता दे दिया है.

