Himachal:ब्लॉकेज खोलने में लगे बुजुर्ग की नाली में गिरकर मौत

राइट न्यूज हिमाचल

पुरानी मंडी में त्रिलोकीनाथ मंदिर के साथ गली में मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग की नाली में गिरने से मौत हो गई। लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता कुमार चंद (73) निवासी पुरानी मंडी मंगलवार सुबह अपने आंगन में टहल रहे थे और इसी दौरान उन्होंने घर के साथ बह रही पानी की नाली में ब्लाकेज देखी।

ब्लाकेज को खोलने के दौरान ही वे नाली में गिर गए।जब स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग का पैर नाली में देखा तो उन्हें बाहर निकाला।

इसके बाद कुमार चंद को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *