हिमाचल के फ्लाइट लेफ्टिनेंट को मिलेगा वीर चक्र, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई थी अदम्य वीरता

हिमाचल के फ्लाइट लेफ्टिनेंट को मिलेगा वीर चक्र, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई थी अदम्य वीरता

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश को वीरों की भूमि यूं ही नहीं कहा जाता। जब-जब देश को जाबांजों की जरूरत पड़ी है, तब-तब जवानों ने अपना शौर्य दिखाया है। वहीं इसी कड़ी में शिमला ज़िले के जुब्बल क्षेत्र के जखोड़ गांव के रहने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट आर्शवीर सिंह ठाकुर को वीर चक्र के लिए नामित किए जाने की घोषणा ने पूरे प्रेदश को गर्व से भर दिया है। आर्शवीर सिंह ने हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर में अपनी जान की परवाह किए बिना देश के लिए अद्वितीय साहस दिखाया।जिसके बाद अब देश उन्हें वीर चक्र से सम्मानित करने जा रहा है।

परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और क्षेत्र के लोग गर्वित महसूस कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फ्लाइट लेफ्टिनेंट आर्शवीर सिंह ने पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरिदके स्थित आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने में अहम भूमिका निभाई। यह मिशन बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा था, जिसमें पायलट को उच्च स्तरीय तकनीकी दक्षता, मानसिक मजबूती और साहस की आवश्यकता थी।

आर्शवीर ने इस जिम्मेदारी को पूरे पराक्रम से निभाया और मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।आर्शवीर सिंह के इस योगदान ने न केवल भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया, बल्कि हिमाचल के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी पेश किया। राज्यभर में लोग उनकी इस उपलब्धि पर खुशी और गर्व व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है।फ्लाइट लेफ्टिनेंट आर्शवीर सिंह के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सभी वीर जवानों के जज़्बे को देश सलाम कर रहा है। उनकी वीरता, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *