Himachal: प्रो-कबड्डी में हिमाचल के 5 रैफरी शामिल, जानिए कौन-कौन

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के खेल जगत के लिए यह एक गर्व की बात है कि प्रो-कबड्डी लीग के मौजूदा सीजन में हिमाचल प्रदेश के 5 रैफरी अमर वर्मा, अत्तर सिंगटा, प्रतिभा, युगेश कटारिया व राजीव कटारिया शामिल हुए हैं। प्रतिभा को प्रो-कबड्डी में प्रदेश की पहली महिला रैफरी के रूप में चुने जाने का गौरव हासिल हुआ है। यह उनके समर्पण और कठिन परिश्रम का नतीजा है कि उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

प्रतिभा ने कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में रैफरी के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसने उन्हें इस प्रतिष्ठित लीग में जगह दिलाई।प्रो-कबड्डी में प्रदेश के पहले रैफरी थे कृष्ण लालहिमाचल के कृष्ण लाल हिमाचल प्रदेश के पहले प्रो-कबड्डी रैफरी थे। प्रो-कबड्डी के 9 सीजन तक वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उन्होंने अपने अनुभव और खेल समझ से हिमाचल के कबड्डी रैफरियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से प्रतिभा समेत अन्य रैफरियों को भी प्रेरणा मिली है।कृष्ण लाल का मानना है कि प्रदेश के रैफरी अपनी कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण से देशभर में पहचान बना रहे हैं।

उनका कहना है कि प्रतिभा का चयन इस बात का प्रमाण है कि चाहे क्षेत्र खेल का हो या चाहे रैफरिंग का हो, महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *